फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बोली, जल्दी नहीं आ सकते, स्टाफ कम है

Mon, 06 Mar 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इस मंदिर को बनाया चोरों ने निशाना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां रविवार देर रात लोगों ने मंदिर में चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस  को दी तो वहां से जवाब मिला, जल्दी नहीं आ सकते स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन


दरअसल देर रात चोरों ने चौपासनी रोड पर शनि मंदिर को निशाना बना डाला। वारदात का पता लगने पर लोगों ने खांडा फलसा पुलिस को इसकी सूचना दी। मगर बानगी देखिए कि पुलिस ने इतनी जल्दी नहीं आने का हवाला दे दिया और स्टाफ की कमी बता दी। आखिरकार दबाव के  बाद पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

फुटेज के आधार पर ही पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है। चोर यहां से दो दानपेटियों में से हजारों रुपए की नकदी ले गए। चोर एक दानपेटी का ताला नहीं तोड़ पाए। लोगों का कहना है कि यहां पुलिस की गश्त की सही व्यवस्था नहीं है। शहर के इस प्राचीन मंदिर में रोजाना भक्तों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें