फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दिवंगत भाजपा नेता ‘जीजी’ के निधन पर शोक व्यक्त करने जोधपुर पहुंचे सीएम भजनलाल, कहा- वो हमारी बहन थी

Wed, 02 Oct 2024 08:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। वे यहां भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास के निधन पर शोक व्यक्त करने जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जिसे हम जीजी के नाम से जानते थे मैं पहले शोक व्यक्त करने आना चाहता था, लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं आ पाया। आज जीजी के यहां उनके निधन पर मैं शोक व्यक्त करने पहुंचा हूं। जीजी हम सब की लाडली बहन थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज 2 अक्तूबर भी है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हमने सेवा पखवाड़ा चलाया है। इस सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और ऐतिहासिक कार्य भी हुए हैं। हमारे घुमंतू और अर्ध घुमंतु लोग जिनका कोई ठिकाना नहीं होता। ऐसे 21000 परिवारों को हमने पट्टा देने का काम किया है, इससे उनका एक स्थाई निवास हो पाएगा।

यह सेवा पखवाड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जयंती तक 17 सितंबर को हमने 8000 युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया। 29 सितंबर को हमारी कैबिनेट ने ऐतिहासिक फैसला दिया। यह पहला ऐसा फैसला होगा जिसमें 90000 युवाओं को रोजगार देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


मैं आपके माध्यम से सभी को शुभकामनाएं देता हूं और ऐसे युवा जिनका रोजगार की आवश्यकता है, उन्हें रोजगार देने का काम हमारी सरकार कर रही है। जनता के बीच हमारे पार्टी के नेता गए हैं और हमने जो चुनाव के समय संकल्प लिया है हमारी सरकार उसे एक-एक संकल्प को पूरा करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें