अपने माता-पिता और भाई के साथ छात्रा अद्विता जैन
- फोटो : अमर उजाला
CBSE द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जोधपुर की छात्रा अद्विता जैन ने शानदार प्रदर्शन कर 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कला संकाय से पढ़ाई करने वाली अद्विता ने जोधपुर शहर में टॉप कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे शहर को गौरवान्वित किया है।
अद्विता जैन की इस सफलता के पीछे उनकी लगन, नियमित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने बताया कि स्कूल में नियमित उपस्थिति और प्रतिदिन तय समय पर की गई पढ़ाई ने उनकी नींव को मजबूत किया। यह उपलब्धि केवल अंकों की जीत नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, धैर्य और समर्पण का परिणाम है।
यह भी पढ़ें- Cbse Results:सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, जयपुर की देबांशी ने हासिल किए 99.8% नंबर
अपनी सफलता पर अद्विता ने कहा कि यह संभव नहीं होता अगर मेरे माता-पिता और शिक्षकों ने मुझे निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग नहीं दिया होता। उनके मार्गदर्शन और विश्वास ने मुझे हर मुश्किल घड़ी में मजबूत बनाए रखा। उन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और आज मैं जो कुछ भी हासिल कर पाई हूं, उसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है।