फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आसाराम को 30 जून तक मिली अंतरिम जमानत, हाईकोर्ट ने अर्जी को किया स्वीकार; जानें

Mon, 07 Apr 2025 03:35 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: आसाराम को हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने आसाराम को 30 जून तक अंतरिम जमानत दी है। आसाराम के अधिवक्ताओं की ओर से उपचार के लिए अंतरिम जमानत को आगे बढ़ाए जाने की याचिका लगाई गई थी।
विज्ञापन
आसाराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग से यौन शोषण के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है।

सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट की डबल बेंच ने इस मामले में सुनवाई की। जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की बेंच में आसाराम के अधिवक्ता और सरकारी पक्ष की दलीलें सुनी गईं। आसाराम के वकील निशांत बोडा ने इलाज पूरा करने के लिए जमानत बढ़ाने की अपील की और यह भी कहा कि आसाराम ने किसी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है।

विज्ञापन


पढ़ें: गोवा में आयोजित हुआ 'नारी फर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया', कोटा की रश्मि राठौड़ ने बढ़ाया राजस्थान का मान

सरेंडर के बाद अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

गौरतलब है कि अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद आसाराम ने 1 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर किया था। लेकिन करीब 10 घंटे बाद रात 11:30 बजे उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने भी इलाज के आधार पर उन्हें तीन महीने की अंतरिम जमानत दी थी। उसी फैसले को आधार बनाकर राजस्थान हाईकोर्ट में अर्जेंट सुनवाई की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें