फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ACB Raid on Engineer: जयपुर में मिली पांच किलो चांदी और डेढ़ किलो सोने के जेवर, आज खोले जाएंगे दो और लॉकर

Tue, 18 Feb 2025 06:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

अब तक की जांच में मित्तल के पास 2 किलो सोने के जेवर, 6.5 किलो चांदी के गहने-सिक्के, और कई शहरों में करोड़ों की संपत्तियां उजागर हुई हैं। आज एसीबी द्वारा मित्तल के अन्य बैंक लॉकरों को भी खोला जाएगा, जिससे और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
PWD इंजीनियर के ठिकानों पर ACB का छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पीडब्लूडी विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दीपक कुमार मित्तल के घर और बैंक लॉकर एसीबी खंगाल रही है। अब तक मित्तल के जयपुर स्थित बैंक लॉकर से पांच किलो चांदी और डेढ़ किलो सोना मिला है। इसके अलावा आज एसीबी मित्तल के कुछ और लॉकर भी ऑपरेट करेगी।

विज्ञापन




राजस्थान के जोधपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दीपक कुमार मित्तल ACB की हिरासत में है। ACB उसके घर और बैंक लॉकर खंगाल रही है। एसीबी को सी-स्कीम (जयपुर) स्थित बैंक के इंजीनियर के एक लॉकर में करीब डेढ़ किलो सोने की ज्वेलरी और पांच किलो चांदी के जेवर मिले हैं, जिसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये है। आज एक बार फिर एसीबी दीपक मित्तल के दो लॉकर्स को खोलेगी।

दो दिन की कार्रवाई में अब तक कुल 2 किलो सोने के जेवर और साढ़े 6 किलो चांदी के जेवर-सिक्के मिल चुके हैं। वहीं, कार्रवाई के पहले दिन इनके पास 16 प्लॉट सहित करोड़ों की संपत्ति के कागजात मिले भी थे। रविवार को दीपक मित्तल के जयपुर स्थित घर से एसीबी को 50 लाख कैश, आधा किलो सोने के गहने और 1.5 किलो चांदी के गहने मिले थे। इसके अलावा जयपुर में एक करोड़ रुपये कीमत के 4 प्लॉट, उदयपुर में 9 प्लॉट (जिनकी कीमत एक करोड़ 34 लाख), ब्यावर और अजमेर में 6.50 लाख रुपये के तीन प्लॉट मिले थे। मित्तल और उनके परिजनों के कुल 18 बैंक खातों में करीब 40 लाख रुपये मिलने के साथ तीन बैंक लॉकर होने का पता चला। इसके अलावा म्यूचुअल फंड में करीब 50 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट की जानकारी मिली।
विज्ञापन


बच्चों की महंगी पढ़ाई का ब्योरा भी मिला
कल की कार्रवाई में एसीबी को मित्तल के बच्चों की पढ़ाई से संबंधित दस्तावेज भी मिले थे। उनके बच्चे जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी और एम्स गोरखपुर में पढ़ाई कर रहे हैं। इन संस्थानों में उनकी अब तक की करीब 70 लाख रुपये की फीस का हिसाब मिला है। इसके अलावा कई बीमा पॉलिसियों में निवेश के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।


गंगापुर सिटी में भी मिला सोना-चांदी
दीपक कुमार मित्तल के दो बैंक लॉकर खोलने के लिए एसीबी की टीम गंगापुर सिटी पहुंची। दोनों लॉकर में मिले सोने के गहनों का कुल वजन 850 ग्राम है। वहीं चांदी के गहनों का कुल वजन सवा किलो है। इसकी बाजार में कीमत 50 लाख रुपए है। इन लॉकरों को खोलने के साथ ही एसीबी की कार्रवाई पूरी हो गई है।

डिप्टी अभिषेक की सुपरविजन में दोनों बैंक लॉकर खोले गए। इस दौरान मित्तल के परिवार का एक व्यक्ति एसीबी की टीम के साथ मौजूद रहा। इससे पहले सोमवार को एसीबी को मित्तल के जयपुर स्थित बैंक लॉकर से डेढ़ किलो सोने और 5 किलो चांदी के जेवरात मिले थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें