फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: रामनवमी शोभायात्रा के संचालन के लिए प्रशासन अलर्ट, आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Thu, 03 Apr 2025 08:12 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

रामनवमी की तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त ने समन्वय बैठक की। इस बैठक में सभी विभागों की ओर से अपनी तैयारियों की जानकारी दी गई तथा आवश्यक समन्वय के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी पर 06 अप्रैल 2025 को निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा को लेकर सरदार पटेल सभागार, पुलिस लाइन में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह ने की, जिसमें पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित आयोजनकर्ता समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी का पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शोभायात्रा के मार्ग में सुरक्षा, सफाई, जल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, यातायात नियंत्रण एवं निगरानी की व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। पुलिस आयुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि शोभायात्रा के मार्ग में सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना के प्रसार को रोकने के लिए सतत मॉनिटरिंग की जाए तथा आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें- सिरोही के किसानों का नया प्रयोग, हृदय रोगियों के लिए वरदान है ये गेहूं, जानें फायदे
विज्ञापन


बैठक में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) आलोक श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजश्री राज वर्मा, पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय एवं यातायात अमित जैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) उदयभानु चारण सहित नगर निगम, विद्युत विभाग, अग्निशमन, चिकित्सा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों द्वारा अपनी तैयारियों की जानकारी दी गई तथा आवश्यक समन्वय के लिए रूपरेखा तैयार की गई। आयोजनकर्ता समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मार्ग से संबंधित जानकारी साझा की, जिस पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आवश्यक सुझाव देते हुए सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बसवा में रविंद्र भाटी का शक्ति प्रदर्शन, पूर्वी राजस्थान में बढ़ती पकड़ से राजनीति में हलचल

बैठक के अंत में पुलिस आयुक्त ने आमजन से अपील की कि वे शोभायात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें। अनुशासन बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। उन्होंने यह भी कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देने का अवसर है, जिसे सभी वर्गों को मिलकर शांतिपूर्ण और भव्य रूप से मनाना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें