आधुनिक भारत की नई सेमी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन वंदे भारत आज पाली की जनता को भी मिल गई। जोधपुर से पाली पहुंचने पर इसका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं आमजन में इस ट्रेन को देखने एवं इसमें यात्रा करने के लिए जबरदस्त उत्साह देखा गया। वहीं, सबसे बड़े उपखंड मुख्यालय पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव नहीं होने से लोगों की नाराजगी देखने को मिली।
पाली की जनता का इंतजार आज शा उस वक्त खत्म हुआ जब जोधपुर से साबरमती के बीच चलने वाली वंदे भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर जोधपुर से रवाना किया।
पाली सहित अनेक रेलवे स्टेशनों पर वंदे भारत ट्रेन का हुआ भव्य स्वागत
जोधपुर से रवाना होकर यह ट्रेन पाली पहुंची, जहां इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा था। राजस्थान की दूसरी और पाली की पहली वंदे भारत ट्रेन का पाली रेलवे स्टेशन पर दोपहर से ही इंतजार प्रारंभ हो गया था। जिला मुख्यालय पाली, मारवाड़ जंक्शन सहित अनेक स्टेशनों पर क्षेत्रवासियों ने इस ट्रेन का भव्य स्वागत किया।
लोको पायलट का भी किया बाहुमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदेश के जोधपुर संभाग में आज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी गई, पाली जिला मुख्यालय पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने पर पाली सांसद पीपी चौधरी पाली विधायक ज्ञानचंद पारख सहित अनेक जनप्रतिनिधियों रेलवे अधिकारियों द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट का बाहुमान किया गया।
प्रधानमंत्री का जताया आभार
ट्रेन के पहुंचने से पहले रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वागत कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेशन परिसर पर किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने भारत सरकार एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया।
स्वागत के बाद मीडिया कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने की यात्रा
ट्रेन के मारवाड़ जंक्शन पहुंचने पर मारवाड़ के साईं सेवा संस्थान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत किया गया। आज से शुरू हुई इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर जिले भर में उत्साह देखा गया ढोल नगाड़े लेकर जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वहीं प्रशासन रेल प्रशासन द्वारा विशेष तौर से मीडिया कर्मियों जनप्रतिनिधियों को आज जोधपुर से लगाकर साबरमती तक यात्रा करवाई गई।
कहीं खुशी तो कहीं गुस्सा
मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं देने से लोगों में गुस्सा भी नजर आया। सबसे बड़े उपखंड मुख्यालय पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव नहीं देने से लोगों की नाराजगी साफ देखने को मिली।
सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के आज देखते हुए रेल प्रशासन एवं चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ एवं जीआरपी का जाब्ता तैनात किया गया था। जिले में रेलवे स्टेशन पर जहां-जहां वंदे भारत ट्रेन का ठहराव किया गया वहां वंदे भारत ट्रेन का स्वागत हुआ।