फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: आनंदपाल की तरह रिंकू का एनकाउंटर करना चाहती है पुलिस, राजपूत समाज में आक्रोश

Wed, 21 Aug 2024 08:09 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

ऑनर किलिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस फायरिंग से विवाद बढ़ गया है। छह गांवों के राजपूत समाज ने पुलिस पर गलत तरीके से फायरिंग का आरोप लगाकर थानाधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की।
विज्ञापन
आक्रोशित राजपूत समाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिले में हुए ऑनर किलिंग के एक मामले में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग पर बवाल मचा हुआ है। छह अगस्त को सूरजगढ़ के महपालवास गांव में एक व्यक्ति की उसके साले ने प्रेम विवाह के चलते हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया था। 13 अगस्त को मौका तस्दीक के दौरान पुलिस ने रिंकू पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि रिंकू भागने की कोशिश कर रहा था। इसलिए फायरिंग करनी पड़ी। हालांकि, रिंकू के परिवार और राजपूत समाज ने पुलिस के दावों को खारिज कर दिया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने सुनियोजित तरीके से रिंकू को गोली मारी है। रिंकू की मां पुष्पा ने बताया कि जेल में रिंकू ने बताया कि उसे जबरदस्ती जोहड़ ले जाकर गोली मारी गई। पुलिस पर आरोप है कि आनंदपाल के फर्जी एनकाउंटर की तरह रिंकू की भी पुलिस हत्या करना चाहती है।

धरने पर बैठेगा राजपूत समाज, थानेदार पर कार्रवाई की मांग
इस घटना के विरोध में राजपूत समाज ने बैठक कर प्रदर्शन किया है। समाज के लोगों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाज ने बुधवार को चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के सामने धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


जांच चिड़ावा वृत्ताधिकारी को सौंपी
इस मामले में पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोपी को भागने से रोकने के लिए फायरिंग की गई थी। एसपी शरद चौधरी ने मामले की जांच चिड़ावा वृत्ताधिकारी को सौंप दी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जिले के धनूरी गांव में मां-बेटे की हत्या के मामले में भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगे थे। पुलिस पूछताछ के लिए ले जाए गए एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था।

एसपी शरद चौधरी बोले, हत्या के आरोपी रिंकू सिंह की मां ने मुझसे मुलाकात की है। इस मामले की जांच चिड़ावा वृत्ताधिकारी को सौंप दी गई है। उन्हें तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सूरजगढ़ थानाधिकारी सुखदेव सिंह बोले, मौका तस्दीक के बाद हम आरोपियों को बरामदगी के लिए लेकर गए थे। मौके पर आरोपी ने भागने की कोशिश की। हमने उसे रोकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका। इस पर हमें फायरिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें