फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झुंझुनू जिले में हुआ डबल मर्डर, रिटायर्ड सूबेदार व पत्नी का गला काटा; एसपी खुद कर रहे हैं निरीक्षण

Wed, 31 Jul 2024 04:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Rajasthan: झुंझुनू जिले से आज बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिसमें मंड्रेला क्षेत्र के गांव बजावा सुरोंका में कल देर रात बुजुर्ग दंपति की गला काटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू में एक बुजुर्ग दंपति की गला काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दंपति अपने घर के आंगन में सो रहे थे, जहां पर उनका मर्डर कर दिया गया। सुबह जब परिवार सदस्य उन्हें चाय देने गए तो दोनों को लहूलुहान देख होश उड़ गए। परिजनों ने मंड्रेला पुलिस को सुचना दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


बड़ी संख्या में घर के बाहर ग्रामीण मौजूद है। वहीं झुंझुनू एसपी राजर्षि राज और अतिरक्त जिला पुलिस अधीक्षक एवं चिड़ावा डीवाईएसपी विकास ढींडवाल भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाल रही है। मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड और एमओबी टीम भी पहुंच गई है। मौके पर पुलिस द्वारा सबूत जुटाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजर्षि राज ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें