फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आधार नामांकन से संबंधित मामले में कलेक्टर ने लिया एक्शन, ऑपरेटरों से मशीनें वापस लेने का आदेश

Wed, 06 Mar 2024 04:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu: आधार नामांकन से संबंधित कार्य के लिए जिले के आठ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकरियों द्वारा अधिकृत ऑपरेटर्स के सुपुर्द की गई मशीनों के संबंध में लापरवाही के मामले में कलेक्टर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को मशीनें वापस मंगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर चिन्मयी गोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में शिक्षा विभाग के आठ ब्लॉक मुख्यालयों पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर द्वारा दो-दो आधार मशीनें उपलब्ध करवाई गई थीं। परिषद स्तर पर इन मशीनों के ऑपरेशन के लिए मैसर्स रेडियन्ट हाड़ौती इंडस्ट्रीज के साथ आधार बनाने के लिए एमओयू किया गया था। इसके बाद इन आठ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा मैसर्स रेडियन्ट हाड़ौती इंडस्ट्रीज के अधिकृत ऑपरेटर्स को यह मशीनें सुपुर्द कर दी गई थीं। 

विज्ञापन


मशीन लेने के बाद इन ऑपरेटर्स ने केवल नवलगढ़, चिड़ावा और खेतड़ी ब्लॉक में ही थोड़ा-बहुत कार्य किया गया। वर्तमान में किसी भी ब्लॉक में आधार नामांकन से संबंधित कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। साथ ही जिन ऑपरेटर्स को ये मशीनें जारी की गई थीं, उन्होंने ये मशीनें अपने साथ ही रखी हुई हैं तथा इनका ब्लॉक कार्यालयों संपर्क में भी नहीं है, जो कि गंभीर अनियमितता व लापरवाही का प्रकरण है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा को आदेश दिए हैं कि वे संबंधित फर्म व उनके ऑपरेटर्स से संपर्क कर सभी मशीनें ब्लॉक कार्यालयों में जमा करवाएं। इसके बाद कंपनी से पुनः अधिकृत ऑपरेटर्स के नियुक्ति पत्र प्राप्त करें और आवश्यक दस्तावेजों की जांच करके ही मशीन आवंटित करें। यदि किसी ब्लॉक में किसी ऑपरेटर द्वारा मशीन जमा नहीं करवाई जाती है तो संबंधित फर्म व ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने भविष्य में विद्यालयों से बाहर मशीनें नहीं ले जाने संबंधी आदेश भी दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें