फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: खिरोड़ में प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेट, इसके बाद कब्र से शव निकालकर होगा प्रदर्शन, जानें मामला

Sat, 24 Aug 2024 10:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू खिरोड़ गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। गांव में फैले करंट की शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। अब कब्र से शव निकालकर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
साहिल का फाइल फोटो और कब्रिस्तान के बाहर जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले के खिरोड़ गांव में घरों में फैले करंट और उससे होने वाली मौतों से परेशान होकर बिजली विभाग को तीन दिन का अल्टीमेट दिया है। ढाई माह पहले हुई युवक की मौत के मामले में उचित कार्रवाई न होने से परेशान परिवार और ग्रामीणों ने शव को कब्र से बाहर निकालकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार ढाई महीने पहले करंट की चपेट में आकर 20 वर्षीय साहिल की मौत हो गई थी। इस मौत के लिए लोगों ने बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया था। लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि यहां लोगों के घरों में करंट दौड़ रहा है। इतना ही बिजली के पोल में भी करंट उतरा हुआ है। इसकी शिकायत कई बार विभाग को की गई, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बता दें कि लगभग ढाई महीने पहले 20 वर्षीय साहिल की करंट से मौत हुई थी। साहिल की क्षेत्र में ही पंक्चर की दुकान थी। वहीं पास स्थित बिजली के पोल में करंट उतरा हुआ था। उसी के पास ही बने प्याऊ और आसपास भी करंट फैला हुआ था। इसकी जानकारी विभाग को दी फिर भी समाधान नहीं हुआ। एक दिन साहिल अपनी दुकान में था और उसने जैसे ही पंखे का बटन चालू किया तो करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से साहिल की मौत हो गई थी। साहिल घर में कमाने वाला इकलौता था। पिता किडनी की बीमारी से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन


साहिल के पिता फारूक ने बताया कि बेटे की जिंदगी अभी शुरू ही हुई थी, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण मेरे घर का चिराग बुझ गया। करंट फाल्ट की शिकायत कई बार की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस कारण मेरे बेटे की जान चली गई। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अब अगर तीन दिन के अंदर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और हमें न्याय नहीं मिलता है तो हम दफन की हुई साहिल की बॉडी को निकालकर प्रदर्शन करेंगे। हमारी प्रशासन से मांग है कि दोषियों पर कार्रवाई हो और हमें उचित मुआवजा दिया जाए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें