फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अब पेट्रोल पंप पर वाहनों में तेल भरते नजर आएंगे जेल के कैदी, जानें क्या है सरकार की योजना

Sat, 24 Aug 2024 08:00 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

राजस्थान सरकार ने एक नई पहल की है, जिसके तहत राज्य के छह जिलों की जेल परिसरों के भीतर पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं। झुंझुनू उन छह जिलों में शामिल हैं, जहां ये अनोखी योजनाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
जिला कारागृह झुंझुनू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार की ओर से एक अनोखी योजना को हरी झंडी दिखा दी गई है। इस योजना के तहत जेल परिसरों की जमीन पर पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। वहीं, इन पंप पर तेल भरने का काम लंबी सजा काट रहे कैदियों को दिया जाएगा। इस मामले में जिला जेज प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार की तरफ से झुंझुनू जिला कारागृह परिसर में पेट्रोल- डीजल पंप खोलने के आदेश दिए गए हैं। जेल प्रशासन ने इस योजना को अमल करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सरकार की तहफ से शुरू की गई इस योजना को साकार करने के लिए अब जेल परिसर में किस जगह पंप खोला जाएगा, इसके लिए जगह तलाशी जा रही है। जेल प्रशासन ऐसी जगह की तलाश में है, जहां सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान न आए और कार्य भी सुचारू रूप से होता रहे।

जानकारी के मुताबिक नए खुलने वाले पेट्रोल पंप पर तेल बेचने का कार्य उन कैदियों को सौंपा जाएगा, जो लंबे समय से जेल में सजा काट रहे हैं और लंबे समय तक जेल में रहने वाले हैं। चाल चलन चरित्र और सही ट्रैक रिकॉर्ड रखने वाले कैदियों को भी पेट्रोल पंप से जुड़े कार्य में लगाया जा सकता है। वहीं, पंप पर लागू होने वाले नियम कायदे जेल प्रशासन की तरफ से तय होकर आएंगे। हर एक कार्य नियमों के मुताबिक किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल पंप के प्रबंधन का कार्य जेल प्रशासन के जिम्मे होगा। वहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जेल में खुलने वाले पेट्रेाल पंप में तेल कंपनियों की भागीदारी कितनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें