फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: युवक के साथ मारपीट के मामले ने पुलिस की नींद उड़ाई, एसपी ने किया खुलासा, जानें क्या है सच

Sat, 20 Jul 2024 01:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं पुलिस ने पूरी रात छानबीन कर आखिरकार वायरल वीडियो का सच ढूंढ निकाला। एसपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया, रात को झुंझुनूं के व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर एक युवक के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
मारपीट करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद झुंझुनूं पुलिस ने रात भर छानबीन कर आखिरकार वायरल वीडियो का सच ढूंढ निकाला है। एसपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया, रात को झुंझुनूं के व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर रात को ही साइबर टीमें लगा दी थी।

विज्ञापन


सभी टीमों ने रात भर इस वीडियो को लेकर पड़ताल की, जिसके बाद यह सामने आया कि यह वीडियो झुंझुनूं का नहीं, बल्कि हनुमानगढ़ जिले का है, जो साल 2022 का है। हनुमानगढ़ जिले के बडबिराना गांव में एक युवक के साथ मारपीट का यह वीडियो है।

पुलिस भी कर चुकी है गिरफ्तारियां
उस वक्त ही हनुमानगढ़ पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। एसपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि पुराना वीडियो अब झुंझुनूं में किसने वायरल करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें