फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: अचानक जलने लगी जयपुर से आ रही रोडवेज बस, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

Sun, 21 Jul 2024 04:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। रोडवेज चालक की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू के मलसीसर इलाके के डाबला की ढाणी के पास चलती हुई रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई, लेकिन रोडवेज चालक की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। जैसे ही बस की वायरिंग में शॉट सर्किट से आग लगी वैसे ही ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे रोक कर सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतरा।

विज्ञापन


इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैली गई। सूचना के बाद मलसीसर थाने के एएसआई अशोक कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि चूरू डिपो की बस हनुमानगढ़ से जयपुर जा रही थी। डाबला की ढाणी के निकट अचानक बस के आगे के हिस्से में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद बस में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें