फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: पंखे पर फांसी का फंदा डालकर झूल गया युवक, अगले महीने सगाई होने वाली थी

Sat, 23 Mar 2024 05:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू के सिरयासर कलां गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि 17 अप्रैल को युवक की सगाई होने वाली थी।
विज्ञापन
राजकीय बीडीके अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सिरयासर कलां गांव में आज सवेरे एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राहुल और उसकी बड़ी बहन की अगले महीने की 17 तारीख को सगाई होने वाली थी। अचानक हुई इस घटना से घर की खुशियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को राजकीय बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना के घर में मृतक की मां, बहन और छोटा भाई था। रात का छत पर बने अपने कमरे में सोने गए राहुल ने जब सवेरे कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो मां ने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर देखा तो राहुल पंखे से लटका मिला।

पूर्व सरपंच विजयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल आर्मी में सिलेक्ट हो चुका था लेकिन आंखों में परेशानी के कारण निकाल दिया गया। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें