फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: बिना बताए सामान लेने गए मासूम को प्रिंसिपल ने मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा, कान से बहने लगा खून

Sat, 23 Mar 2024 02:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

बच्चे के पिता का कहना है कि जब वो स्कूल पहुंचे तो बच्चा बदहवास पड़ा था। कान से खून बह रहा था। प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने मुझे भी बुरा-भला कहा।
विज्ञापन
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू के एक सरकारी स्कूल में 13 वर्षीय मासूम को प्रिंसिपल ने बेरहमी से पीटा। पिटाई से उसके कान से खून बहने लगा। बच्चे को मुर्गा बना थप्पड़ मुक्के मारे, 

विज्ञापन


झुंझुनू के एक सरकारी स्कूल में 13 वर्षीय छात्र के साथ बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। प्रिंसिपल की क्रूरता से बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। पिता ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम का कसूर इतना था कि वह स्कूल समय में बिना बताए भूख लगने पर कुरकुरे लेने चला गया था।

घटना पचेरी बड़ी क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की है। बच्चों के पिता ने प्रिंसिपल के खिलाफ शुक्रवार को पचेरी कलां थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुभाष चंद्र ढाका का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मंगवाई जाएगी।
विज्ञापन


मुर्गा बनाकर मुक्के और थप्पड़ मारते रहे
पुलिस ने बताया कि बच्चे के पिता ने शुक्रवार को प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि बच्चा स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ता है। मासूम गुरुवार को भूख लगने पर स्कूल समय से बाहर कुरकुरे लाने चला गया था। लौटा तो प्रिंसिपल प्रकाश चंद्र ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से बच्चे के काम से खून बहने लगा। एक अध्यापक ने खून साफ कर उसे वापस क्लास में बैठा दिया। कुछ ही देर बाद स्कूल में इंटरवल हुआ तो मासूम की चचेरी बहन ने बाहर आकर किसी ग्रामीण को बताया और उसने पिता को सूचना दी।

बच्चे के पिता का कहना है कि जब वो स्कूल पहुंचे तो बच्चा बदहवास पड़ा था। कान से खून बह रहा था। प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने मुझे भी बुरा-भला कहा। इसके बाद बच्चे को नारनौल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें