फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: 40 लाख की लूट का सीन रिक्रिएट करवाया, जनता ने लगाए पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे

Mon, 22 Apr 2024 08:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

पिछले महीने उदयपुरवाटी में झुंझुनू रोड पर एक ज्वेलर के घर के बाहर करीब 40 लाख की लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस ने मौके पर ले जाकर लूट का सीन रिक्रिएट करवाया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महीने पहले झुंझुनू रोड पर नई सब्जी मंडी के पास ज्वेलरी व्यापारी मंगलचंद सोनी के घर के बाहर करीब 40 लाख रुपये की लूट मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने रविवार को बदमाशों को मौके पर ले जाकर लूट का सीन रिक्रिएट करवाया।

विज्ञापन


बदमाशों को गिरफ्तार करने व लूट का माल बरामद करने पर शहर के लोगों ने पुलिस अधिकारियों को माला व साफा पहनाकर जगह-जगह उनका अभिनंदन किया और पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। जानकारी के अनुसार कस्बे में पांच बत्ती के नजदीक ज्वेलरी दुकानदार मंगलचंद सोनी व उनके बेटे अनिल सोनी से 19 मार्च 2024 की शाम 7.30 बजे घर जाते समय घर के बाहर लूट की गई थी। 

अनिल सोनी की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी झाझड़ निवासी कुलदीप उर्फ केडी, अजय सिंह उर्फ अज्जू, लोकेश सिंह उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। इस दौरान आरोपियों से लूट का माल बरामद किया गया, जिनमें कुछ नकदी भी शामिल थी। मौके की तस्दीक कराने के लिए रविवार की शाम बदमाशों को वारदात स्थल पर ले जाकर वहां उनसे लूट का पूरा सीन रिक्रिएट करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें