फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: दिल्ली पुलिस में भर्ती का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार; बेरोजगार युवक से ठगे थे 8 लाख

Tue, 27 Feb 2024 08:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

आरोपी ने वर्ष 2023 में बेरोजगार युव को दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा दिया और इसके बदले में 8 लाख रुपये लिए थे। नौकरी न मिलने के बाद पीड़ितों ने पैसे मांगे तो देने लगा धमकी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी के केस में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक युवक को दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि काकड़ा निवासी हवा से पुत्र श्रीचंद ने वर्ष 2023 में थाने में रिपोर्ट दी थी। उस रिपोर्ट में बताया गया था कि उसका बेटा बेरोजगार था। आरोपी ने दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा दिया और इसके बदले में 8 लाख रुपये लिए थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पैसे लेने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। पैसे वापस मांगे तो आरोपी झांसा देने लगा। मामले में पूर्व में एक आरोपी रविंद्र उर्फ टोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आरोपी से जुड़े मामले में बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें