फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: बाइक से टकराकर सड़क किनारे पेड़ पर जा चढ़ी कार, हादसे का केंद्र बनी बगड़-चिड़ावा रोड

Mon, 10 Jun 2024 01:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

शहर की बगड़-चिड़ावा रोड पर शनिवार को एक कार बाइक से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े पेड़ पर चढ़ गई। हादसे में बाइक सवार के सिर में चोट आई है। दरअसल इस क्षेत्र में घुमावदार रास्ता होने और सड़क के दोनों ओर जगह कम होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू में अग्रसेन सर्कल से आगे बगड़-चिड़ावा रोड पर शनिवार को एक कार सड़क पार कर रही बाइक से टकराकर सड़क किनारे खड़े पेड़ पर जा चढ़ी। हादसे में बाइक सवार के सिर में चोट आई है, उसका बीडीके अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बगड़ की तरफ से एक कार तेज गति से आ रही थी, जो कि उसी समय सड़क पार कर रही बाइक से टकरा गई। 

विज्ञापन


कार के चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए स्पीड में ही कार को ब्रेक लगा दिए, इससे कार असंतुलित होकर बाइक से टकराई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ पर चढ़ गई। कार चिड़ावा निवासी कर्मवीर चला रहा था। उसके हाथ में चोट आई है। बाइक सवार पूरणमल पुत्र पोकरमल के सिर में भी चोट आई है।

हादसों का स्पॉट बना बीड़ क्षेत्र

शहर के अग्रसेन सर्कल से निकलते ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू होने से लेकर बगड़ तक झुंझुनू-चिड़ावा-दिल्ली रोड हादसों का स्पॉट बना हुआ है। बीड़ में कई घुमाव होने की वजह से आमने-सामने आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर जगह कम होने की वजह से यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें