फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: स्कूल से निकली नाबालिग बच्ची को अगवा करने आ धमके छह बाबा, शोर मचाने पर भागे, लोगों ने ढूंढ निकाला

Sat, 28 Sep 2024 10:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

राजस्थान के झुंझुनू में स्कूल से घर लौट रही 13 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश की गई। बाबाओं के वेश में बाइक सवार छह युवकों ने बच्ची को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसके शोर मचाने और सहेलियों के विरोध के बाद आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बाबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनू से हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग बच्ची के अपहरण की कोशिश की गई। वह स्कूल से निकल कर अपनी सहेलियों के साथ घर आ रही थी। तभी बाइक से बाबाओं के वेश में आये, कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया। वह शोर मचाने लगी। उसकी सहेलियों ने भी शोर मचाना शुरू किया, तो वे बच्ची को छोड़कर भाग निकले। घटना के बाद परिवार वालों और इलाके के लोगों ने उन्हें ढूंढ निकाला। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 13 साल की बच्ची स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर में अपनी दो सहेलियों के साथ घर वापस जा रही थी। इसी बीच अचानक अलग-अलग बाइक सवार बाबाओं के वेश में तकरीबन छह युवक आए। उन्होंने राह चलती बच्ची को पीछे से पकड़कर मुंह दबाना चाहा, लेकिन बच्ची ने चीख-पुकार मचा दी। उसके सहेलियां भी चीखने लगीं। यह सब देख आरोपी वहां से भाग निकले, इसके बाद बच्ची ने जैसे-तैसे घर पहुंचकर परिवार वालों को आपबीती बताई। परिवार के लोग तुरंत आरोपियों को ढूंढने के लिए निकल गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों को ढूंढ निकाला गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें