झुंझुनू के सिंघाना थाना इलाके के कुठानियां के पास खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। फिल्मी अंदाज में वन विभाग की गाड़ी रोकने के बाद बदमाशों ने टीम पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। हमले में दो वनकर्मी घायल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिंघाना में देवता-तातीजा इलाके में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया और वन विभाग के रेंजर को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम को कुठानिया के पास माफियाओं ने फिल्मी अंदाज में रोका और उनके ऊपर लाठी-सरियों से हमला बोल दिया। माफियाओं द्वारा किए गए हमले में दो वनकर्मी शाहरूख खान और सत्यवान पूनियां घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।