फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, कोतवाली पुलिस ने सात युवतियों को हिरासत में लिया

Sun, 09 Jun 2024 10:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू शहर के स्पा सेंटर में चल हरे देह व्यापार पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सात युवतियों और व्यक्ति को हिरसात में लिया।
विज्ञापन
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू शहर के स्पा सेंटर पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की छापेमारी में मौके पर सात युवतियां मिलीं। वहीं, एक व्यक्ति भी मिला। बताया गया कि वो इनका खाना बनाता था। 

विज्ञापन


झुंझुनू कोतवाली थाना अधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पंचदेव के आगे बगड़ रोड पर कुछ महिलाएं और पुरुष अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। स्पा सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार फलफूल रहा है। सूचना पर थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर कुछ महिलाएं मिलीं। वहां पर स्पा सेन्टर संचालित किया जा रहा था। इनको पूछताछ के लिए कोतवाली थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि इसका मालिक अशोक नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है, जिसके बारे में तफ्तीश की जा रही है।

वहीं, स्थानीय लोगों की माने तो पिछले दो साल से यहां पर स्पा सेंटर चल रहा है और रविवार को झुंझुनू कोतवाली पुलिस ने  इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं मौके पर वृताधिकारी झुंझुनू शहर वीरेंद्र कुमार शर्मा भी पहुंचे। मौके पर मिली सातों युवतियों से पुलिस की पूछताछ कर रही है। पुलिस स्पा सेंटर के मालिक के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें