फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: झुंझुनू को मिला स्कॉच अवार्ड, कलेक्टर प्रतिनिधि सीईओ ने दिल्ली में प्राप्त किया अवार्ड

Sun, 11 Feb 2024 08:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Rajasthan News: मिशन शी में उल्लेखनीय कार्य करने पर झुंझुनू कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड मिला है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित हुए शिखर सम्मेलन पुरस्कार समारोह में झुंझुनू सीईओ जवाहर चौधरी ने जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में यह अवार्ड प्राप्त किया है।
विज्ञापन
झुंझुनू को मिला स्कॉच अवार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी को एनेक्सी हॉल नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं के लिए शिखर सम्मेलन पुरस्कार समारोह में झुंझुनू जिले का स्कॉच अवार्ड प्राप्त किया। 

महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का काम

विज्ञापन

इस दौरान सिंघाना पंचायत समिति के विकास अधिकारी दारा सिंह भी साथ रहे। जिले को स्कॉच अवार्ड जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग की ओर से किए गए नवाचार मिशन शी के लिए मिला है। इसमें महिलाओं को रोजगार, प्रशिक्षण, ऋण जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इस मिशन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऋण स्वीकृत करने के मामले में झुंझुनूं जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था। कलेक्टर को इन गतिविधियों के लिए मिला अवार्ड समूहों और अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का काम करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें