फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: नगर परिषद की बजट बैठक में हंगामा, पार्षद आयुक्त उलझे, 211 करोड़ रुपये का बजट पारित

Sun, 11 Feb 2024 07:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu News: झुंझुनू नगर परिषद की साधारण सभा की शनिवार को हुई बजट बैठक हंगामेदार रही। बैठक में 211 करोड़ रुपये का बजट रखा गया। इसमें 60 करोड़ रुपये शहरी विकास कार्य पर खर्च होंगे।

विज्ञापन
नगर परिषद की बजट बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुक्त दिलीप ने बताया कि सभापति नगमा बानो की अध्यक्षता में बजट बैठक हुई। बैठक में शहर के विकास कार्य को लेकर कई बड़े प्रस्ताव रखे इनमें विभिन्न सड़कों की मरम्मत, पेचवर्क, साफ-सफाई, नाले का निर्माण और गंदे पानी की निकासी सीवरेज हाउस कनेक्शन, सार्वजनिक शौचालय, उद्यान निर्माण, बिजली लाइनों में वृद्धि कचरा प्रबंधन के प्रस्ताव है। 

विज्ञापन


हंगामेदार रही बैठक
नगर परिषद साधारण सभा की बैठक में पार्षद सुभाष प्रजापत ने सभापति पर 250 पट्टो की फाइलों को घर पर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निजी फायदे के लिए सभापति ने 1 साल से फाइलों को अपने घर पर रखा है, जबकि पट्टा धारकों ने पैसे भी जमा कर दिए हैं, फिर भी फाइल नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बजट का बोलकर साधारण सभा की बैठक जोड़ दी गई। मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई सभापति व आयुक्त मिलीभगत से आए थे और अपना एजेंडा थोपकर चले गए और हमारी समस्या भी नहीं सुनी गई। पार्षद मकबूल हुसैन ने पार्षदों की अनदेखी का आरोप लगाया और आयुक्त से उलझ गए मामले को बढ़ता देख अन्य पार्षदों ने मामले को शांत करवाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें