फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: जमीन के टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष; पिता-पुत्र की हत्या, तलवार-लाठी-सरियों से किया गया हमला

Tue, 02 Jul 2024 10:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

मृतक सोनू बेंगलूरू में एक कम्पनी में काम करता है। वो चार पांच दिन पहले ही गांव आया था। मृतक बाबूलाल गांव में ही खेती करता था। दोनों पक्ष आपस में दो दादा की संतान है।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजगढ़ थाना इलाके के धींगडिया गांव में जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को डिटेन कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक ही परिवार में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद में पहले भी झगडे़ हो चुके। गांव के विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह उसके साथ खेत में उसके पिता बाबूलाल (50), भाई सोनू (21), बहन प्रियंका (30) तथा मां सरिता (45) भी थे। इस दौरान वहां पुनिता पुत्र रामअवतार, देवेंद्र पुत्र रामअवतार, सांवरमल पुत्र नेतराम, सरोज, पवन सहित अन्य लोग आए और उन्होंने तलवार, लाठियों, सरियों से उन पर हमला बोल दिया।

मारपीट में भाई सोनू, पिता बाबूलाल, मां सरिता, बहन प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सूरजगढ़ के स्थानीय अस्पताल में लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल, सरिता और प्रियंका को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां बाबूलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, सरिता को जयपुर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घायल विकास ने बताया कि मृतक सोनू बेंगलूरू में एक कम्पनी में काम करता है। वो चार पांच दिन पहले ही गांव आया था। मृतक बाबूलाल गांव में ही खेती करता था। दोनों पक्ष आपस में दो दादा की संतान है। नेतराम और गणपत राम दोनों भाई हैं। दोनों भाइयों के नाम करीब 20 बीघा जमीन है। इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कोर्ट में भी मामला चल रहा है। सूचना के बाद डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने उठाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें