झुंझुनू के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा के दर्जनों संभावित प्रत्याशियों के बीच कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर ओला परिवार से मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। इसी बीच विधायक रहे राजेंद्र गुढ़ा यहां मुस्लिम और एससी-एसटी वोटों में सेंध लगा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
झुंझुनू लोकसभा से चौंकाने वाले परिणामों के बाद अब यहां विधानसभा उपचुनाव होना तय हैं। वर्तमान में भाजपा और कांग्रेस का सारा फोकस इन उपचुनावों पर है, इसी के चलते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में झुंझुनू का दौरा किया और भाजपाइयों को विशेष रूप से टिकट दावेदारों को यह समझाने का प्रयास किया कि एक प्रत्याशी पर सहमति बने।
विज्ञापन
बहरहाल किन नामों पर सहमति बनेगी यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन लोगों का कहना है कि राजेंद्र भाभू व बबलू चौधरी को तो टिकट नहीं मिलेगा। टिकट तो किसी नए चेहरे को ही मिलेगा ऐसे में यह नया प्रत्याशी कौन होगा इसे लेकर टिकट की दौड़ लगाने वाले दावेदार अपने पूरे प्रयास के साथ जयपुर-दिल्ली की यात्राएं कर रहे हैं।