फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: 10 दिन से गायब नाबालिग बेटी को खोजने की मांग, मां-बाप ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार

Thu, 27 Apr 2023 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

Jhunjhunu Missing Girl: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक मां-बाप थाने पहुंचे और उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी बीते दस दिन से गायब है। पुलिस अब तक उसकी तलाश नहीं कर पाई। परेशान मां-बाप सहित अन्य लोग थाने में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
मां-बाप ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं में सिंघाना थाने के अंतर्गत आने वाले गाडाखेड़ा गांव से 10 दिन पहले गायब हुई बेटी को लाने के लिए गुरुवार को पिता विनोद नायक और मां शारदा देवी सहित परिवार के लोगों ने सिंघाना थाना पहुंचकर बेटी को लाने की गुहार लगाई है। विनोद नायक ने सिंघाना थाने में गांव के ही एक युवक पर 19 अप्रैल को बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन 10 दिन बीतने पर भी पुलिस बेटी को नहीं ला पाई तो आक्रोशित परिवार जनों ने थाने में ही बैठ गए।

विज्ञापन




विनोद नायक ने बताया कि पुलिस की ढीली कार्रवाई को लेकर हमने जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा को भी शिकायत की थी। लेकिन फिर भी पुलिस बेटी को दस्तयाब करने में लापरवाही बरत रहा है। भगाने वाला गांव का ही युवक है, हमने रिपोर्ट में भी उसका नाम दिया तथा उसको भगाने में सहयोग करने में पास के गांव का युवक भी है। पुलिस अगर सख्ती से पूछताछ करे तो बेटी को लाया जा सकता है।

बेटी के जाने के बाद हमारा खाना-पीना छूट रहा...
मां शारदा देवी ने बताया कि जब से बेटी गई है, हमारा खाना-पीना छूट रहा है। किसी तरह से हमारी बेटी को वापस ला दो। सिंघाना थानाधिकारी भजना राम ने बताया, रिपोर्ट के बाद हमने मोबाइल भी ट्रैस किया। टीम बनाकर दस्तयाब करने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को गुड़गांव भी जाकर आए हैं, जल्द ही हम गायब हुई बेटी को दस्तयाब कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें