फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: खेतड़ी डबल मर्डर मामला; खुलासा न होने पर लोगों ने किया थाने का घेराव, थाना अधिकारी को हटाने की मांग

Thu, 13 Jul 2023 06:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

खेतड़ी नगर थाने में एक माह में 18 मामले पेंडिंग पड़े हैं। सात चोरियां, तीन मर्डर सहित किसी भी मामले में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
खेतड़ी डबल मर्डर मामले को लेकर प्रदर्शन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले के खेतड़ी नगर में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में अभी तक खुलासा नहीं होने से लोगों में खासा आक्रोश है। वहीं, पुलिस इस मामले में अभी भी जांच में जुटी हुई है, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। खेतड़ीनगर में दंपती की हत्या के मामले में लोगों में आक्रोश है। बसपा के बैनर तले थाने का घेराव किया गया। बसपा नेता मनोज घुमरिया के नेतृत्व में गुरुद्वारा से थाने तक रैली निकाली गई। इस दौरान महिला और पुरुषों ने हाथों में पुलिस के खिलाफ तख्तियां ले रखी थीं।
विज्ञापन


बसपा नेता ने बताया कि खेतड़ी नगर थाने में एक माह में 18 मामले पेंडिंग पड़े हैं। सात चोरियां, तीन मर्डर सहित किसी भी मामले में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इस दौरान बसपा नेता मनोज घुमरिया की अगुवाई में डीएसपी हजारीलाल खटाना को ज्ञापन सौंपकर थानाधिकारी अजय सिंह को तुरंत हटाने की मांग की गई। डबल मर्डर मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने की मामंग की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें