फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: छुट्टी में आनाकानी करने पर एसीजेएम से भिड़ा लिपिक, चेंबर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज

Sun, 02 Apr 2023 03:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

खेतड़ी न्यायालय परिसर में एसीजेएम और लिपिक के बीच झगड़ा हो गया। एसीजेएम के रीडर की शिकायत पर लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
खेतड़ी न्यायालय - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेतड़ी न्यायालय में एसी जीएम वह लिपिक के बीच गाली गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के साथ राजकीय कार्य में बाधा डालने का मामला न्यायालय के रीडर की ओर से अपने ही एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज करवाया गया है। 

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार न्यायालय के रीडर विनोद कुमार ने रिपोर्ट दी है कि पीठासीन अधिकारी रिंकू कुमार शाम करीब चार बजकर दस मिनट डाइस का काम निपटा कर लघुशंका के लिए चेंबर में आए थे। इस दौरान न्यायालय में कार्यरत लिपिक कर्मचारी राजमोहन 4 से 6 अप्रैल तक तीन दिन के अवकाश का प्रार्थना पत्र लेकर उनके चेंबर में आया और पीठासीन अधिकारी को धमकाते हुए बात करने लगा। इस दौरान कर्मचारी ने तीन दिन का अवकाश देने की मांग की। जब उन्होंने कर्मचारी को डाइस का काम समाप्त होने के बाद रिपोर्ट करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा तो कर्मचारी उनको धमकाते हुए उनके चेंबर में घुस गया तथा उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

कर्मचारी राजमोहन ने उनको जान से मारने की धमकी देते हुए चेंबर में रखी हुई फाइलों को बिखेर दिया और राजकार्य में बाधा पहुंचाई। घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस की ओर से खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल में एसीजेएम रिंकू कुमार को आई चोंट का मेडिकल करवाया गया है। 
विज्ञापन


बेटी के इलाज के लिए मांगी छुट्टी
वहीं दूसरे पक्ष के कर्मचारी राजमोहन ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी को अपेंडिक्स की बीमारी होने पर उसका ऑपरेशन करवाया गया है। बेटी के उपचार को लेकर वह एसीजेएम के पास छुट्टी स्वीकृत कराने के लिए गया था। इस दौरान एसीजेएम ने उसकी एप्लीकेशन को साइड में रख कर छुट्टी देने से मना कर दिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे आहत होकर वह गुस्से में आ गया और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कर्मचारी राजमोहन ने बताया कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर कल शाम से थाने का चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें