फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu Crime: दुष्कर्म के मामले में चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, दो महीने तक बंधक बनाकर किया था ज्यादती

Wed, 21 Jun 2023 08:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पुलिस ने एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चार साल से फरार चल रहा था और जगह बदल-बदलकर फरारी काटता रहा।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं की खेतड़ी पुलिस ने दुष्कर्म के चार साल पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी इतना शातिर है कि जगह बदल-बदल कर फरारी काट रहा था।

विज्ञापन


खेतड़ी पुलिस थानाधिकारी बनवारी लाल यादव ने बताया, साल 2019 में खेतड़ी थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग बेटी रात को कहीं चली गई। इस दौरान पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की, तो गुहाला निवासी कमलेश मीणा द्वारा घर से बहला फुसलाकर लड़की को भगा ले जाने और दो महीने तक बंधक बनाकर ज्यादती करने का मामला सामने आया। इस पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की।

नीमकाथाना, सीकर, जयपुर, चौमूं सहित कई स्थानों पर मारी रेड...
आरोपी की तलाश को लेकर एसपी श्याम सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने नीमकाथाना, सीकर, जयपुर, चौमूं सहित कई स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से तकनीकी मदद लेकर काफी समय प्रयास करने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कमलेश मीणा जयपुर के हरमाड़ा में आया हुआ है। इस पर पुलिस की विशेष टीम ने हरमाड़ा में दबिश देकर गुहाला निवासी कमलेश मीणा पुत्र बाबूलाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवक का शातिराना अंदाज बना पुलिस के लिए चुनौती...
थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इतना शातिर है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपनी जगह बदल लेता था, जिसके चलते पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी बनवारी लाल यादव, एचसी हेमराज, कांस्टेबल राकेश कुमार मोडसरा, करण सिंह, महेश कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें