फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर भाजपा की मंत्रणा, मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के सभी सांसद मौजूद

Wed, 07 Feb 2024 03:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: आगामी लोकसभा चुनावों और राज्यसभा की 3 सीटों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के दिल्ली स्थित आवास पर मंत्रणा का दौर जारी है। प्रदेश के भाजपा सांसदों की इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शिरकत की। 
विज्ञापन
भाजपा की मंत्रणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस समय दिल्ली के दौरे पर हैं। वे वहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के घर एक अहम मंत्रणा में भाग ले रहे हैं। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद मौजूद हैं। इस बैठक को आगामी लोकसभा चुनाव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की 25 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया है, जिसे लेकर यह बैठक हो रही है। 

विज्ञापन


भाजपा लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान को लेकर अपनी रणनीति दिल्ली में तैयार कर रही है। वहां सभी सांसद मिलकर राजस्थान की स्थिति के विषय में चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी के चलते कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश के आगामी आंशिक बजट के लिए राजस्थान में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर भी प्लानिंग की जा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें