फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रेलिंग तोड़कर बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

Tue, 14 Mar 2023 10:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ के अकलेरा में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
चालक टैक्टर छोड़कर मौके से हुआ फरार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा में कृषि उपज मंडी के सामने एक बेकाबू ट्रैक्टर रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन में जा घुसा। इस दौरान वहां से गुजर रहे तीन बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। तीनों घायलों को लोगों ने अकलेरा अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य गंभीर घायलों कोप्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की रास्ते में मौत हो गई। दो मृतक सगे भाई थे, वहीं तीसरा उनका रिश्तेदार था।  

विज्ञापन


अकलेरा थाने के एसआई सुनील कुमार ने बताया कि मनोहर थाना इलाके के तोडर निवासी श्री लाल और अमरलाल अपने रिश्तेदार फुलाचंद के साथ झालावाड़ जा रहे थे। अकलेरा की सर्विस लेन से गुजरते समय नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सर्विस रोड की रेलिंग को तोड़ते हुए  बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में गंभीर घायलों को अकलेरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अमरलाल को मृत घोषित कर दिया। श्री लाल और फूलचंद को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर कर दिया, जिनकी रास्ते में मौत हो गई। श्री लाल और अमरलाल सगे भाई थे।

तीनों मृतकों के शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें