फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: झालावाड़ का कोलाना एयरपोर्ट रन-वे तैयार, एक साथ उतरे पांच विमान; बड़े विमानों के लिए है खास

Sat, 14 Jun 2025 08:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar: शिक्षण इंचार्ज दीपक कुमार सिन्हा के साथ कोलाना रन-वे पर उतरे विमान लगातार यहीं से ही उड़ान भरते रहे। अधिकारी ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी दूसरे प्रदेश के प्रशिक्षक विमान यहां उतरे है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झालावाड़ जिले में बने कोलाना एयरपोर्ट पर एक साथ पांच प्रशिक्षक विमानों ने उड़ान भरी है। यह विमान नीमच की चिमस एविएशन एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के हैं। जिसमें प्रशिक्षकों को इन विमानों से लंबी दूरी की उड़ान सिखाई जा रही है। ऐसे में अब नियमित रूप से इस एकेडमी के स्टूडेंट्स यहां विमान की उड़ान के लिए आते रहेंगे। तो वहीं दूसरी तरफ कोलाना एयरपोर्ट पर एविएशन एकेडमी खुलने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण इंचार्ज दीपक कुमार सिन्हा के साथ कोलाना रन-वे पर उतरे विमान लगातार यहीं से ही उड़ान भरते रहे। अधिकारी ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी दूसरे प्रदेश के प्रशिक्षक विमान यहां उतरे है। सिन्हा ने बताया कि यहां पर काफी बड़ा रन-वे है। जबकि नीमच में केवल 1700 मीटर का रन-वे है, लेकिन यहां 3 हजार मीटर का रन-वे पर बेहतर तरीके से विमानों की उड़ान, रन-वे का अध्ययन करवाया जा सकता है। इसीलिए प्रशिक्षकों को यहां प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है। इसके लिए एयरपोर्ट एक्सईएन हुकमचंद मीणा ने एयरपोर्ट पर ही चिमस एविएशन एकेडमी के डायरेक्टर से बातचीत की। उनका कहना है कि नीमच में उनका पूरा सेटअप तैयार है। यहां भी पूरा सेटअप है। ऐसे में यहां पर उनके लिए एकेडमी चलाना और भी बेहतर होगा।

पढ़ें: नई ड्रेस में नजर आएंगे सरहद के रखवाले, बीएसएफ जवानों को मिली नई वर्दी, जज्बा वही; अंदाज नया
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलाना रन-वे पर उतरे यह सभी विमान चार-चार सीटर के है। इसमें एकेडमी के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने प्रशिक्षण लिया। सिन्हा का कहना है कि यहां पर अब नियमित रूप से प्रशिक्षण होता रहेगा। साथ ही 2 हजार रुपए प्रति विमान के हिसाब से इनका 10 हजार रुपए का किराया वसूला गया है। वहीं विमान प्रशिक्षण शुरू होने से पूर्व यहां मौजूद प्रशिक्षकों व पायलट ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। वहीं आने वाले समय में कोलाना रन-वे पर बड़े विमान उतारे जा सकेंगे। साथ ही 18 करोड़ रुपए की लागत से टैक्सी वे निर्माण के बाद यहां पर सभी तरह के विमान उतारे जा सकेंगे। इसी तरह से 7 करोड़ रुपए की लागत से यहां पर नालियों का निर्माण भी हो रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि यहां पर सबसे बड़े वाहन रात में भी उतर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें