फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar Crime: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक अजहरूद्दीन मेव गिरफ्तार, पुलिस ने MP से पकड़ा

Wed, 21 Jun 2023 09:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक मोहम्मद अजहरूद्दीन मेव को एमपी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ के थाना उन्हेल क्षेत्र में सरकारी स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने धरपकड़ कार्रवाई कर आरोपी शिक्षक मोहम्मद अजहरउद्दीन पुत्र हसन खां मेव (35) निवासी रायपुर जिला झालावाड़ को आगर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया, उन्हेल थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ रही नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का एक मुकदमा 17 जून को दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन


मामले में आईपीसी, पॉक्सो एक्ट और तीन एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी तोमर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन, सीओ गंगधार बृजमोहन मीणा के सुपरविजन में एसएचओ महेंद्र यादव की टीम गठित की।

मध्यप्रदेश के आगर से आरोपी शिक्षक गिरफ्तार...
गठित टीम ने इन्फॉर्मेशन जुटाकर और तकनीकी मदद से मध्य प्रदेश के आगर से आरोपी शिक्षक अजहरउद्दीन मेव को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि संवेदनशील इस मामले में आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए मुलजिम की मौजूदगी का गोपनीय रूप से पता लगाकर गिरफ्तार किया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें