फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: बीएसएफ अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म, घर पर नाश्ता देने आए जवान ने अकेला देख की ज्यादती

Wed, 30 Mar 2022 05:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में बीएसएफ अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को धमकी देकर चुप रहने को कहा था।
विज्ञापन
बाड़मेर में दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में बीएसएफ जवान पर अपने ही अफसर की पत्नी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीएसएफ का जवान है और बाड़मेर में बटालियन मुख्यालय में स्थित अधिकारी के घर पर खाना देने गया था। महिला को अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाड़मेर में बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत अधिकारी अपनी पत्नी के साथ में बटालियन क्वार्टर्स में रहते हैं। दुष्कर्म का आरोपी जवान का उनके क्वार्टर पर आना-जाना था। इस दौरान इस महीने की 10 तारीख को सुबह ड्यूटी पर गया तो महिला बीएसएफ बटालियन घर में अकेली थी। तभी बीएसएफ आरोपी जवान खाना पंहुचाने के लिए घर पर आया और विवाहिता को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसने महिला को धमकी देकर चुप रहने को कहा। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने 12 मार्च को अपने पति को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद विवाहिता का मेडिकल कराया और उसके बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इस मामले को लेकर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव का कहना है कि महिला थाने में बीएसएफ अधिकारी की पत्नी ने एक जवान द्वारा बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने निष्पक्ष जांच करने के लिए आरोपी जवान को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें