फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भारत-पाकिस्तान मैच पर शिवसेना UBT बिफरी, कहा- खून-पानी साथ नहीं बह सकते तो क्रिकेट क्यों खेला जाए

Sun, 14 Sep 2025 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

Jalore News: शिवसेना UBT के विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जब तक भारत में खून बहाना बंद नहीं करता, तब तक उसके साथ क्रिकेट या किसी भी सांस्कृतिक संबंध को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान मैच के खिलाफ शिवसेना यूबीटी ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ नाराजगी एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दी। जालौर में शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिंदूर से भरा लिफाफा भेजकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

 
कलेक्ट्रेट पर शिवसैनिकों का प्रदर्शन
शिवसेना जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते तो क्रिकेट जैसे खेलों में भी पाकिस्तान के साथ कोई रिश्ता नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

 
आतंकी हमले का हवाला देकर जताई नाराजगी
ज्ञापन में कहा गया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। आतंकियों ने जहां भारत के बहादुर जवानों को निशाना बनाया, वहीं निर्दोष पर्यटकों को भी मौत के घाट उतार दिया। प्रधानमंत्री ने भी उस समय स्पष्ट कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। इसी नीति के तहत सरकार ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने जैसे कदम उठाए, जिसे जनता ने सराहा था। लेकिन अब दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच का आयोजन इस नीति के खिलाफ प्रतीत होता है।

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले केंद्रीय मंत्री- पॉलिसी और प्रोटोकॉल को एक तराजू में नहीं तोल सकते
विज्ञापन

 
महिलाओं ने जताई नाराजगी, भेजा सिंदूर से भरा लिफाफा
विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जब तक भारत में खून बहाना बंद नहीं करता, तब तक उसके साथ क्रिकेट या किसी भी सांस्कृतिक संबंध को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री को सिंदूर से भरा लिफाफा भेजकर संदेश दिया कि पाकिस्तान से मैच खेलना भारतीय अस्मिता और शहीदों के बलिदान के खिलाफ है।
 
शहीदों की भावनाओं का हवाला
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारत-पाक मैच केवल खेल नहीं है, बल्कि यह देश की अस्मिता और शहीदों की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है। शिवसैनिकों ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मैच को तत्काल रद्द किया जाए और पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का संबंध तब तक खत्म रखा जाए, जब तक वह आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर में दर्दनाक हादसा, रिंग रोड से बेकाबू कार गिरी; दो परिवारों के सात लोगों की मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें