फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने अभयदासजी महाराज का अनशन तुड़वाया, बायोसा मंदिर में दर्शन किए

Sat, 19 Jul 2025 11:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

अपने समर्थकों के साथ बायोसा माता मंदिर जाने की मांग पर आमरण अनशन पर बैठे अभयदास जी महाराज को समझाइश देने और उनका अनशन तुड़वाने पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत धरना स्थल पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने अभयदासजी महाराज का अनशन तुड़वाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर अनशन कर रहे कथावाचक अभयदास महाराज से वार्ता कर समझाइश की तथा नारियल का पानी पीलाकर अभयदास महाराज का अनशन तुड़वाया।

विज्ञापन


इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कथावाचक अभयदास महाराज के साथ बायोसा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन धरनास्थल पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Nagaur News: लाडनूं में बिना मान्यता के फर्जी तरीके से चल रहा स्कूल, संचालक के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन


समझाइश के दौरान महाराज की तीनों मांगों पर प्रशासन मान गया है। इसके बाद मंत्री जी ने महाराज को नारियल पानी पिलाकर अनशन खुलवाया और बायोसा मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि कथावाचन के दौरान मंदिर के पास स्थित मजार को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के बाद समुदाय विशेष के दो युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई थी, जिन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद उपजे सांप्रदायिक तनाव की आशंका से प्रशासन ने महाराज को जुलूस के रूप में मंदिर जाने से रोक दिया था, जिससे नाराज महाराज आमरण अनशन पर बैठ गए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें