फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: क्या है ऑपरेशन भौकाल...इसके तहत पुलिस करती है ये बड़े काम, दो संदिग्ध ट्रक जब्त

Fri, 28 Feb 2025 06:59 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

जालौर जिले में करड़ा पुलिस ने ऑपरेशन भौकाल के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त और दो ट्रक को जब्त किया है।
विज्ञापन
ट्रक जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर में पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस की इस सख्ती का नतीजा है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोग अब गिरफ्त में आने लगे हैं। इसी कड़ी में करड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.187 किलोग्राम डोडा पोस्त और 51 ग्राम पाउडरनुमा मादक पदार्थ जब्त किया। इसके साथ ही दो संदिग्ध ट्रकों को भी कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में करड़ा थाना पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खारा गांव में एक दुकान के पीछे संदिग्ध गतिविधियां हो रही है। इस पर थानाधिकारी कमलेश के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई।

जैसे ही पुलिस टीम दुकान के पास पहुंची और तलाशी ली, जिसमें दुकान के पिछले दरवाजे से अंदर घुसने पर पीले रंग के प्लास्टिक बैग में भरा हुआ 2.187 किलोग्राम डोडा पोस्त और एक पॉलिथीन में रखा हुआ 51 ग्राम पाउडरनुमा मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी मनोहरलाल पुत्र ठाकराराम विश्नोई बांगडवा निवासी खारा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मनोहरलाल की तलाश शुरू कर की।
विज्ञापन


इसी दौरान एएसआई चुनाराम को सूचना मिली कि खारा गांव में मनोहरलाल के घर के पास दो संदिग्ध ट्रक खड़े हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि महाराष्ट्र के पासिंग नंबर के दो ट्रक घर के पास खड़े थे। जब पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से इन ट्रकों के बारे में जानकारी मांगी, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। ट्रकों के मालिक या चालक भी मौके पर नहीं थे। शक होने पर पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत इन ट्रकों को जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने बताया कि जालौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। करड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.187 किलोग्राम डोडा पोस्त और 51 ग्राम पाउडरनुमा मादक पदार्थ जब्त किया। इसके साथ ही आरोपी के घर से दो संदिग्ध ट्रकों को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें