फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालोर: सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भीनमाल-जुंजाणी मार्ग पर चक्काजाम कर धरना दिया

Thu, 12 Nov 2026 04:50 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

भीनमाल-जुंजाणी मुख्य सड़क के निर्माण में देरी से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हो गया।
 
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के भीनमाल-जुंजाणी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। MDR-26 मुख्य सड़क के स्वीकृत निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी के विरोध में ग्रामीणों ने मार्ग बंद कर दिया और धरना शुरू कर दिया। स्वामी दिव्य स्वरूप दास महाराज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण तत्काल शुरू करवाने की मांग उठाई। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि भीनमाल से जुंजाणी को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है और वन विभाग की अनापत्ति सहित आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हैं। चार माह से अधिक समय बीतने के बावजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से काम शुरू नहीं किया गया है। 

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में सड़क की खराब स्थिति और दूरी के कारण भीनमाल पहुंचने में करीब 40 से 45 मिनट लगते हैं। सड़क का निर्माण होने पर यही सफर लगभग 10 मिनट में पूरा हो सकता है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान पंचायत चुनाव: चौथे चरण में 25 जिलों में मतदान, एक करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट 

ग्रामीणों ने चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी होने से गंभीर परेशानी हो सकती है। दुर्घटना में घायल लोगों को भी समय पर उपचार मिलने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन


इधर जाम और धरने की सूचना मिलने पर एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण में देरी की उच्च स्तरीय जांच करवाने, संबंधित विभाग से जवाब तलब करने और निर्माण कार्य तत्काल शुरू करवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सभी आवश्यक स्वीकृतियां पूरी होने के बावजूद काम शुरू नहीं होना समझ से परे है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें