फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: भीनमाल हमले के आरोपी के घर छापा, 10 लाख से ज्यादा नकदी और कारतूस बरामद, आरोपी का भाई गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 09:58 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

भीनमाल में युवक पर हुए चर्चित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के घर से लाखों रुपए की नकदी और अवैध कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी का भाई पुलिस गिरफ्त में है, जबकि हिस्ट्रीशीटर मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
भीनमाल हमले में मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के भीनमाल में युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने और जानलेवा हमले के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी एवं हिस्ट्रीशीटर भजनलाल विश्नोई के घर से 10 लाख 16 हजार रुपए नकद और 6 अवैध कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के भाई हनुमानाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


भीनमाल थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 22 मई को युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पक्ष के लोग पुनासा स्थित घर पर आ-जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को पुनासा गांव में भजनलाल विश्नोई के घर पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के भाई हनुमानाराम विश्नोई की निशानदेही पर 6 अवैध कारतूस और 10 लाख 16 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह रकम अवैध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। बरामद नकदी और कारतूस को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने हनुमानाराम विश्नोई (32) पुत्र केसाराम विश्नोई निवासी चारणियों की ढाणी, पुनासा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे मुख्य आरोपी और अन्य फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: शक के आधार पर युवक को दी 'तालिबानी सजा', पेड़ से बांधकर रबर ट्यूब और डंडे से पीटा, मामला दर्ज

गौरतलब है कि 22 मई को भीनमाल कस्बे में हिस्ट्रीशीटर भजनलाल विश्नोई और उसके साथियों पर कृष्ण देवासी पर स्कॉर्पियो और पिकअप ट्रोला चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा था। घटना के दौरान युवक को वाहन से कुचलने का प्रयास किया गया और उसके साथ गंभीर मारपीट भी की गई थी।

मामले का वीडियो सामने आने के बाद यह घटना प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गई थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी भजनलाल विश्नोई अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और अवैध गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की भी गहन जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें