फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: पुलिस गाड़ी पर हमला कर युवक को उठा ले गए बदमाश, देर रात पुलिस ने किया दस्तयाब, दस पर केस दर्ज

Thu, 09 May 2024 06:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

थाने के पास कुछ लोगों ने वैन के सामने गाड़ी लगा दी इन लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और वैन से युवक को खींचकर अपनी गाड़ी में ले गए। लड़की को पुलिस ने बचा लिया। 
विज्ञापन
घटनाके बाद थाने के बाहर हुआ हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाशों के हौसले इतेन बुलंद हो गए हैं कि अब वो पुलिस को भी कुछ नहीं समझ रहे हैं। सांचौर जिले के रानीवाड़ा थाने के सामने पुलिस सुरक्षा से बदमाश युवक का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की। देर रात पुलिस ने युवक को दस्तयाब कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला गुमशुदगी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस थाने के बाहर से युवक के अपहरण के बाद हंगामा हो गया। गुमशुदगी के मामले में पुलिस युवक-युवती को दस्तयाब कर लाई थी। इस दौरान विवाहिता और युवक का कुछ लोगों ने थाने के सामने ही पुलिस की वैन से अपहरण का प्रयास किया। विवाहिता को तो पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया, लेकिन युवक को अपहरणकर्ता वैन से बाहर खींचकर अपनी कार में उठा ले गए। महज कुछ सेकेंड में ये पूरी घटना हुई।

घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और देर रात को नाकांबदी के दौरान युवक को दस्तायब कर लिया। मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, कुछ लोगों को कस्टडी में भी लिया है। 
विज्ञापन


थानाधिकारी देवी दान बारहठ ने बताया कि 6 मार्च को विवाहिता के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने लड़की को दस्तयाब किया है। उसके कथित प्रेमी और लड़की को थाने लाया गया, थाने के पास कुछ लोगों ने वैन के सामने गाड़ी लगा दी इन लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और वैन से युवक को खींचकर अपनी गाड़ी में ले गए। लड़की को पुलिस ने बचा लिया। मामले के बाद पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर युवक दस्तयाब कर लिया। उसका मेडिकल भी करवाया गया है। जिन लोगों ने ये काम किया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सीसीटीवी और अन्य तरीकों से आरोपियों की पहचान कर रही है। कुछ को नामजद किया है। हेड कॉन्स्टेबल किशोर सिंह ने रिपोर्ट देकर 10 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। कई युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच युवक के परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा कर दिया। करीब आधा घंटे ये हंगमा चला। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और लौट गए। 

बता दें कि विवाहिता और युवक के पास से अहमदाबाद मुसिंपल कॉर्पोरेशन का मैरिज सर्टिफिकेट भी मिला है। मामले में युवक के परिजनों की ओर से अपहरण के बाद हंगामा भी हुआ अब मामले में पुलिस युवक के अपहरण करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें