फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: लिव इन रिलेशनशिप के नाम पर युवक से धोखाधड़ी, नकदी एवं गहने चोरी कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

Thu, 09 May 2024 12:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

Jalore News: सांचौर में एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप के नाम पर एक युवती द्वारा सोने चांदी के जेवरात पर नकदी लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिले के हाड़ेचा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में लिव इन रिलेशनशिप के नाम पर एक युवती द्वारा धोखाधड़ी कर 3 लाख 60 हजार रुपए नगदी, सोने चांदी के आभूषण लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। 
 
विज्ञापन
युवक से धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांचौर के हाड़ेचा निवासी गणपत लाल पुत्र मेघाराम जाति मेघवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि करीब 15 से 16 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं है। 27 अप्रैल को ओखाराम निवासी कांटोल के साथ उसकी मुलाकात हुई, तब उसने एक मित्र के संपर्क में युवती होने की बात कही और दूसरे दिन धोखाराम बालोतरा व हिम्मभाई को घर लेकर आया। जिस पर उक्त दोनों के साथ जान पहचान हुई।

विज्ञापन


युवती के बारे में बातचीत हुई और फोटो दिखाया और कहा 4 लाख देने पर लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए राजी हो जाएगी। उक्त दोनों के सामने संतान नहीं होने वाली बात दोहराई, जिस पर 3 लाख 60 हजार रुपए में सहमति हुई। इसके बाद दूसरे दिन फोन-पे के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर किया। उसके बाद आरोपियों ने धोखा राम के घर बालोतरा बुलाया। वहां आरोपी धोखाराम, ओखाराम, हिम्मत भाई एवं युवती उपस्थित थे। जिसे बातचीत के बाद ऑनलाइन के माध्यम से अलग-अलग मोबाइल से 75000 ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए।

इसके बाद बालोतरा कोर्ट गए, जहां लिव इन रिलेशनशिप करार करवाने के बाद 115000 नगद दिए आरोपी ओखाराम को दिए गए। जिस पर आरोपी युवती लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने के लिए उसके घर पहुंची। फिर तीन दिन बाद एक गाड़ी में सवार होकर आए एक व्यक्ति व तीन महिलाओं के साथ युवती फरार हो गई। घर जाकर देखा तो घर के सोने चांदी के गहने नहीं थे। उक्त मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में जाकर आवेदन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें