फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET 2022: जालोर के परीक्षार्थी ने किया था रीट का प्रश्न पत्र वायरल, क्यूआर कोड ने ऐसे खोल दी पोल

Tue, 02 Aug 2022 09:41 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

पुलिस ने आरोपी परीक्षार्थी को जालोर से गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
रीट का प्रश्व पत्र वायरल करने वाला गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीट 2022 के प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। जिसके बाद रीट परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा हो गया। अब इस मामले में खुलासा हुआ है कि रीट के चौथी पारी का पेपर जालोर से वायरल हुआ था। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रश्न पत्र पर लगे क्यूआर कोड से आरोपी परीक्षार्थी को पकड़ा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जालोर के परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी रीट के चौथी पारी का प्रश्न पत्र के कुछ पेपर फाड़कर ले गया था। बाकी पुस्तिका जमा करा दी थी। अगले दिन सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र के पेजों को वायरल कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद प्रश्न पत्र पर लगे क्यूआर कोड की जांच की गई। बोर्ड ने जालोर जिले से पहुंची सभी केंद्रों की प्रश्न-पत्र पुस्तिकाओं को जांचा। जिसमें एक पुस्तिका के पृष्ठ संख्या 79 से 90 तक गायब थे। जांच में सामने आया कि यह पुस्तिका केंद्र दयापुरा के राउमावि से आया था। जिसके बाद प्रश्न पत्र वायरल करने वाले आरोपी परीक्षार्थी सरवन खान को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ नए नकल कानून राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें