फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट: बीकानेर टॉप करने वाले दुष्यंत गहलोत ने हासिल किए 99.17% अंक, इंजीनियर बनने का है सपना

Wed, 28 May 2025 09:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट: दुष्यंत ने कहा कि वह इस सफलता के लिए अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग के बेहद आभारी हैं। आगे की पढ़ाई में वह विज्ञान विषय लेकर इंजीनियर बनने का सपना संजोए हुए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बीकानेर के दुष्यंत गहलोत ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। सम्वित सी से स्कूल के छात्र दुष्यंत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। दुष्यंत ने कहा कि वह इस सफलता के लिए अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग के बेहद आभारी हैं। आगे की पढ़ाई में वह विज्ञान विषय लेकर इंजीनियर बनने का सपना संजोए हुए हैं। दुष्यंत की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे बीकानेर में खुशी की लहर है। परिजन, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: शिक्षा मंत्री ने कोटा से रिजल्ट किया जारी, इस बार कैसा रहा परिणाम; ग्राफिक्स से समझें
विज्ञापन


प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम
प्रवेशिका परीक्षा 2025 में कुल 7,316 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,099 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ष का कुल परिणाम 83.67 प्रतिशत रहा, यानी लगभग इतने प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। अगर लड़कों की बात करें तो उनका उत्तीर्णता प्रतिशत 82.01 रहा, जबकि लड़कियों का प्रदर्शन इससे बेहतर रहा और उनका उत्तीर्णता प्रतिशत 85.03 प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल 3,310 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 643 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं, 4,006 छात्राओं में से 974 छात्राओं को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई। इस तरह देखा जाए तो न केवल पास होने के मामले में बल्कि प्रथम श्रेणी प्राप्त करने में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें