फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ‘भारत शक्ति’ अभ्यास में हिस्सा लेने पोखरण पहुंचे PM मोदी, स्वदेशी हथियारों की देखी ताकत

Tue, 12 Mar 2024 02:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पोखरण में ‘भारत शक्ति’ का अभ्यास देखने पहुंचे। बता दें कि जैसलमेर की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में तीनों सेनाओं के स्वदेशी हथियारों की ताकत का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह अभ्यास स्वदेशी हथियारों की मारक क्षमता और तीनों रक्षा बलों की परिचालन तत्परता को प्रदर्शित करेगा।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह पोखरण में त्रि-सेवा लाइव फायर और युद्ध अभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के तालमेल से प्रदर्शित ‘भारत शक्ति’ को देख रहे हैं।

विज्ञापन




पीएम मोदी ने जाहिर की उत्सुकता
इसको लेकर पीएम मोदी ने एक्स कहा कि मैं आज पोखरण में रहने के लिए उत्सुक हूं। इस जगह का हर भारतीय के साथ भावनात्मक जुड़ाव है। पोखरण में मुझे त्रि-सेवाओं के लाइव फायर और युद्धाभ्यास अभ्यास में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि इस कार्यक्रम में हथियार प्रणालियां और बहुत कुछ शामिल है जो भारत को रक्षा में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोखरण एक बार फिर भारत की आत्मनिर्भरता का गवाह बना: पीएम मोदी
राजस्थान के पोखरण में भारत शक्ति अभ्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारा पोखरण एक बार फिर भारत की आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और आत्मगौरव का गवाह बना है। ये पोखरण ही भारत की परमाणु शक्ति का गवाह रहा है और आज यहां हम स्वदेशीकरण और सशक्तिकरण के माध्यम से इसकी ताकत भी देख रहे हैं। 'भारत शक्ति' का ये उत्सव शौर्य की भूमि राजस्थान में हो रहा है, लेकिन इसकी गूंज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें