फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जैसलमेर पोकरण फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार फटा, तीन बीएसएफ जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 20 Sep 2024 03:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में बीएसएफ जवानों के अभ्यास के दौरान मोर्टार बम फट गया। हादसे में तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सेना के अधिकारी पहुंचे अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के जवानों के अभ्यास के दौरान मोर्टार बम फटने से तीन जवान घायल हो गए। तीनों घायल जवानों को पोकरण के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, तीनों जवान बीएसएफ के ट्रेनी थे। नियमित अभ्यास सत्र के दौरान यह हादसा हुआ। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घायल जवानों का उपचार जारी है, उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


फील्ड फायरिंग रेंज में ऐसे हादसे कम ही होते हैं, लेकिन इस घटना के बाद सुरक्षा मानकों पर फिर से चर्चा हो रही है। घायलों में जवान उदय और अभिषेक की हालत गंभीर होने की बात सामने आई है, जबकि तीसरा जवान सुविमल की हालत ठीक है, लेकिन डॉक्टर्स ने शुरुआती इलाज के बाद सभी घायल जवानों को जोधपुर रेफर कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें