फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan LS Election 2024: पुलिस ने भाटी के भाई को जैसलमेर से बाहर जाने के दिए निर्देश; जानें क्या है मामला

Fri, 26 Apr 2024 06:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डालते हुए रविंद्र सिंह भाटी के भाई को जैसलमेर से बाहर जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रविन्द्र सिंह भाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट लगातार चर्चा में बनी हुई है। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी यहां की चर्चा में लगातार शामिल हैं। शुक्रवार को मतदान के दिन भी यहां कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कहीं बूथ पर एजेंटों से विवाद की बात तो कहीं बूथ कैप्चरिंग के आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन


बाड़मेर में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बाड़मेर के थुम्बली मतदान केंद्र पर एजेंटों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के चलते कुछ समय के लिए मतदान बंद करने पड़े। घटना की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ देर के व्यवधान के बाद फिर वोटिंग शुरू करवाई गई। मामले में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी और कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम के समर्थकों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।
 
भाटी के भाई पर कार्रवाई
इधर, जैसलमेर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डालते हुए रविंद्र सिंह भाटी के भाई को जैसलमेर से बाहर जाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने अपनी पोस्ट में कहा है कि भाटी के भाई जैसलमेर के निवासी नहीं हैं और वो यहां रहकर लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि वो तुरंत ही जैसलमेर जिला छोड़कर बाहर जाएं।
विज्ञापन


बूथ कैप्चरिं के लगाए आरोप
वहीं दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने भी सरकार और पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। भाटी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार एक्टिव हैं। भाटी पोस्ट डाल रहे हैं कि उनके एजेंटों को बूथ से बाहर निकाला जा रहा है। उनके समर्थकों को वोटिंग से रोका जा रहा है। उनका आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बूथ कैप्चर किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें