फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: कांग्रेस विधायक निलंबन विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बाड़मेर के दिग्गज नेता रहे मौजूद

Sat, 22 Feb 2025 08:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

राजस्थान विधानसभा से कांग्रेस विधायकों के निलंबन के विरोध में जैसलमेर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बाड़मेर जिले के भी कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान बजट सत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के छह विधायकों के बजट सत्र में निलंबन के विरोध में जि़ला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर की ओर से जि़ला कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर के नेतृत्व में पूनम सिंह स्टेडियम में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के प्रवक्ता रूघदान झीबा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा में शुक्रवार प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित वरिष्ठ छह विधायकों के निलंबन के विरोध में जिला मुख्यालय जैसलमेर के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में शनिवार सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन को देखते हुए शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूनमसिंह स्टेडियम में पुलिस का भारी जाप्ता मौजूद रहा।

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की साथ ही निलंबन वापिस लेने की पुरजोर मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में जैसलमेर और बाड़मेर दोनों ही जिलों के दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल हुए। इस मौके पर बायतु विधायक एवं कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, सासंद उम्मेदाराम बेनिवाल, करणसिंह उचियारड़ा, पूर्व मंत्री गफूर अहमद एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व विधायक रुपाराम धंणदे,गोपाराम मेघवाल, महेंद्र चौधरी, पदमाराम मेघवाल, आजाद सिंह, शम्मा बानो एवं पीसीसी महासचिव अंजना मेघवाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें