फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: जंगली जानवर ने 40 भेड़ों को मारा, 15 मेमने गायब, कुत्तों और सूअर के पगमार्क मिले

Sat, 17 Feb 2024 08:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

डेलासर गांव और रतन की बस्ती के बीच पशुपालक मालम सिंह अपने पशुओं के साथ रहता है। मालम सिंह ने बताया, वो रात को पशुओं को बाड़े में बंद कर सो गया था। सुबह जब वो उठा तो पशु बाड़े में सभी भेड़ें मृत मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर के डेलासर गांव से छह किमी दूर एक पशुपालक की करीब 40 भेड़ों को किसी शिकारी जानवर ने अपना शिकार बना लिया। सुबह जब पशुपालक मालम सिंह ने बाड़े में भेड़ों को मृत देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने ग्रामीणों को इकट्ठा कर मौके पर बुलाया और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी ली।

विज्ञापन


वन विभाग की लाठी रेंज के रेंजर जगदीश विश्नोई ने बताया कि मौके पर कुत्तों और सूअर के पंजों के निशान मिले हैं। अब वन विभाग अज्ञात जानवर की तलाश कर रहा है। मौके पर 25 भेड़ें मृत मिली। वहीं, पशुपालक का कहना है कि 15 बच्चे जानवर मारकर अपने साथ ही ले गया लगता है। वन विभाग जानवर की पहचान कर उसकी तलाश में लग गया है।

विज्ञापन

मृतक भेड़ - फोटो : अमर उजाला

40 भेड़ों को उतारा मौत के घाट
डेलासर गांव और रतन की बस्ती के बीच पशुपालक मालम सिंह अपने पशुओं के साथ रहता है। मालम सिंह ने बताया कि वो रात को पशुओं को बाड़े में बंद कर सो गया। सुबह जब वो उठा तो पशु बाड़े में सभी भेड़ें मृत मिली। साथ ही 15 के करीब भेड़ों के बच्चे भी गायब मिले। उसने सभी ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और घटना स्थल दिखाया। एक साथ 40 भेड़ों के शिकार की घटना से सभी ग्रामीण भयभीत हो गए।

दो महीने पहले भी 25 भेड़ों को बनाया शिकार
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 2 महीने पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी तब अज्ञात जानवर कान सिंह नामक पशुपालक की 25 भेड़ों को खा गया था। उसका भी आज तक कोई पता नहीं चल पाया। अब एक बार फिर मालम सिंह की 40 भेड़ों को अज्ञात जानवर द्वारा मारा गया है जिससे पशुपालकों में भाय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम जल्द से जल्द अज्ञात जानवर को पकड़े अन्यथा वो कभी इंसानों पर हमला न कर दे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें