फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: खुहड़ी के रेतीले धोरों पर सीएम ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ और निरोगी राजस्थान का संदेश

Sat, 21 Jun 2025 08:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के खुहड़ी में आयोजित योगाभ्यास में भाग लिया। कल रात जैसलमेर पहुंचे सीएम ने यहां गड़ीसर तालाब पर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
1 of 4
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुहड़ी में किया योगाभ्यास - फोटो : अमर उजाला
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पूरे राजस्थान में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य रखी गई है, जिसके अंतर्गत राज्य के कोने-कोने में कई स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन हो रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जैसलमेर जिले के खुहड़ी सैंड ड्यून्स में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम में शामिल हुए। सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रेगिस्तान की सुनहरी रेत पर योगाभ्यास करते हुए नागरिकों को योग के महत्व को अपनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

2 of 4
योग दिवस पर उद्बोधन देते सीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के खुहड़ी में रेतीले धोरों पर स्कूली बच्चों और आमजन के साथ योगाभ्यास कर प्रदेशवासियों को स्वस्थ और निरोगी राजस्थान का संदेश दिया। पहली बार जैसलमेर में इतने बड़े स्तर पर योग दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ राज्य स्तरीय मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा संगठन के पदाधिकारी विभिन्न स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस वर्ष योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य रही, जिसके तहत पूरे राजस्थान में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: टोंक में कल एक लाख से अधिक लोग करेंगे योगाभ्यास; जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
विज्ञापन

3 of 4
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
योग दिवस के इस राज्य स्तरीय आयोजन के साथ ही जैसलमेर के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे सम सैंड ड्यून्स, सोनार किला, गड़सीसर लेक, बड़ाबाग, सालमसागर तालाब, पोकरण और रामदेवरा के मेला चौक में भी सामूहिक योग सत्र आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके अलावा जिले की सभी ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्रों (आरोग्य मंदिरों) तथा अन्य संस्थानों में भी आज सुबह से ही योग कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। प्रशासन और स्थानीय संगठनों ने ग्रामीण क्षेत्रों तक योग पहुंचाने के लिए विशेष पहल की है।
विज्ञापन

4 of 4
रेतीले धोरों पर सीएम के साथ योगाभ्यास में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
योग कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अगला पड़ाव अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पावन शक्तिपीठ मातेश्वरी तनोट राय मंदिर है। सुबह 9 बजे वे तनोट माता मंदिर पहुंचकर दर्शन व विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। जिला मंत्री ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री की तनोट माता में गहरी आस्था है। मुख्यमंत्री यहां बीएसएफ के जवानों से मुलाकात करेंगे और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाए साहस को लेकर उनकी हौसला अफजाई करेंगे। करीब 11 बजे जैसलमेर लौटकर दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे, जहां वे जिलेभर से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे। दोपहर 1 बजे वे जैसलमेर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें